बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
26-Jan-2020 07:31 PM
SASARAM: सासाराम में टोल प्लाजा पर रंगदारी कर रहे दो अपराधियों को पुलिस ने रंगे हाथ धर दबोचा है। अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए मौके पर फायरिंग भी की। लेकिन पुलिस की तत्परता से अपराधी पकड़ लिए गए। अपराधियों के पास से पुलिस ने हथियार बरामद किया है।
सासाराम के शिवसागर थाना अंतर्गत NH-2 पर स्थित टोल प्लाजा पर रंगदारी मांगने और फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को धर दबोचा है। इसके पास से एक पिस्टल तथा 18 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
एसपी सत्यवीर सिंह ने बताया कि इस दौरान अपराधियों ने फायरिंग भी की। लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अपराधी को धर दबोचा तथा उसके हथियार भी मिले हैं। उन्होनें बताया कि गिरफ्तार चंद्रशेखर कुमार उर्फ बबली बम्हौर और दूसरा सूरज कुमार शिवसागर का ही रहने वाला है। यह लोग टोल प्लाजा पर धौंस जमा कर रंगदारी वसूलने के फिराक में थे।