ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
22-Aug-2024 09:38 PM
By RANJAN
ROHTAS: इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। घटना बद्दी थाना क्षेत्र की है जहां इस घटना के बाद इलाके के व्यवसायियों के बीच दहशत का माहौल है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि आभूषण व्यवसायी 24 वर्षीय मृतक सूरज सोनी की आलमपुर बाजार में सोने चांदी की दुकान है। वो अपनी दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे तभी अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। मृतक बद्दी थाना क्षेत्र के सीकुही गांव के रहने वाले थे। हत्या के बाद अपराधियों ने उनके पास से डेढ़ सौ ग्राम सोना, साढ़े सात किलो चांदी और 20 हजार से अधिक कैश लूट लिया।
दुकानदार सूरज सोनी को 7 गोली मारी गई तथा उसके बाइक की डिक्की में रखें 150 ग्राम सोना का आभूषण, साढ़े सात किलो चांदी तथा 20 हजार से अधिक नगदी भी लूट लिया गया। मृतक आभूषण दुकानदार 24 वर्षीय सूरज सोनी आलमपुर में अपनी दुकान को बंद कर मोहम्मदपुर गांव के सीकूही टोला स्थित अपने घर जा रहा था। इस दौरान अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। पहले तो लोगों ने सूरज सोनी को घायल समझकर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजन का कहना है कि बद्दी थाना से महत्व 100 गज की दूरी पर यह वारदात हुई है। मृतक सूरज सोनी मोहम्मदपुर के सिकूही के रहने वाले संतोष सेठ का पुत्र था तथा आलमपुर में स्थित अपना दुकान बंद कर दुकान का कीमती आभूषण लेकर अपने साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक का शव फिलहाल सदर अस्पताल में पड़ा हुआ है। जहां एसडीपीओ दिलीप कुमार भी मौके पर पहुंचे हैं। साथ ही चेनारी के स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम भी अस्पताल पहुंचे हुए है। इस वारदात के बाद पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़े हुए हैं। फिलहाल कारोबारी में काफी मायूसी है। वही संबंध में सासाराम के सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा है कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

