Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!
04-Oct-2024 09:35 PM
By RANJAN
SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से आ रही है जहां नोखा थाना क्षेत्र के पेनार के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पलट गयी और उसमें सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 13 से ज्यादा पैसेजर बुरी तरह से घायल हो गये।
घायलों में बेतिया के जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित भी शामिल है। घायलों में दो की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतक की पहचान कृष्ण राम के रूप में हुई है। जो राजपुर थाना क्षेत्र के कर्मकिला गांव के निवासी थे।
बताया जाता है कि यात्रियों से भरी बस सासाराम से पटना की ओर जा रही थी। इसी दौरान जख्नी पुल से आगे पेनार गांव के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बता दे की घटना के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। घायलों में जिनकी स्थिति नाजुक है, उन्हें वाराणसी भेजा गया है।
