सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
20-May-2021 09:04 AM
By RANJAN
SASARAM: सेना में बहाली के लिए दौड़ने निकले युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा। जिससे उसकी सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।
घटना सासाराम के अगरेर थाना क्षेत्र के अगरेर गांव की है जहां सुबह-सुबह युवक मॉर्निंग वाक के लिए निकला था। बताया जाता है कि नोखा थाना क्षेत्र के बरांग गांव के रहने वाले विंध्याचल भगत के पुत्र धनोज कुमार सेना बहाली की तैयारी के लिए प्रतिदिन अपने दोस्तों के साथ सड़क पर दौड़ लगाता था। सड़क पर दौड़ लगाने के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल डाला जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद वाहन को लेकर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।