Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ
20-Mar-2022 06:14 PM
By RANJAN
DESK: आपसी विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। जबकि एक युवक घायल हो गया है जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं नवादा में भी एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी है। गोली युवक के गर्दन में लगी है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना सूर्यपुरा के अगरेर खुर्द की है जहां नाले का स्लैब टूट जाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिससे गोली राजदेव पासवान को लग गयी जिससे उसकी मौत हो गयी। जबकि संतोष पासवान नामक एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिसे इलाज के लिए बिक्रमगंज के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। हत्या का आरोप गांव के ही राज भूषण पांडेय और उनके साथ आए अन्य लोगों पर लगा है। बताया जाता है कि नाले का स्लैब टूट जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और इसी विवाद में गोली मारकर राजदेव पासवान की हत्या कर दी गई।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बिक्रमगंज के डीएसपी शशि भूषण सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया। बता दें कि संतोष पासवान के दाहिने पैर में गोली लगी है। घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
वहीं नवादा में भी एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी है। गोली युवक के गर्दन में लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। आनन फानन में परिजनों ने स्थानीय अस्पताल में उसे भर्ती कराया जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पावापुरी रेफर कर दिया। युवक की पहचान मिर्जापुर इलाके के रहने वाले आकाश कुमार के रुप में हुई है। फिलहाल नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।