ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / सासाराम में ठनका गिरने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, रोपनी के दौरान हादसा...

सासाराम में ठनका गिरने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, रोपनी के दौरान हादसा

08-Jul-2023 02:05 PM

By RANJAN

SASARAM: सासाराम में वज्रपात से 65 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना सासाराम के दरीगांव थाना क्षेत्र के जमहत गांव की है जहां इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतक बुजुर्ग की पहचान 65 वर्षीय भोला चेरो के रूप में हुई है। 


बताया जाता है कि भोला चेरो खेत में काम कर रहे थे। तेज बारिश के दौरान वे खेत में रोपनी कर रहे थे तभी अचानक ठनका उनके शरीर पर गिर गयी और वे बुरी तरह झुलस गये। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। 


बता दें कि रोहतास जिले में पिछले एक सप्ताह से लगातार ठनका गिरने की घटनाएं सामने आ रही है। पिछले सप्ताह जिले में वज्रपात से कई लोगों की जान चली गई है। साथ ही कई लोग झुलस भी गए हैं। वही कई मवेशियों की भी इसकी चपेट में आने से मौत हो गई है।