ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / सासाराम में पुलिसवाले ने लड़की को छेड़ा, वर्दीवाले की बदमाशी से गुस्से में...

सासाराम में पुलिसवाले ने लड़की को छेड़ा, वर्दीवाले की बदमाशी से गुस्से में परिजन

02-Dec-2019 09:23 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM : देश भर में इन दिनों महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. हैदराबाद वाली घटना की आग में आज देश धधक रहा है. लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो रहे हैं. लेकिन बिहार के सासाराम से जो घटना सामने आई है. उसने और हैरान कर दिया है. दरअसल एक पुलिसवाले के ऊपर लड़की के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है. पुलिस की इस हरकत से पीड़िता के परिजनों में काफी नाराजगी है.


वारदात सासाराम जिले के बिक्रमगंज थाना इलाके की है. जहां बिक्रमगंज थाना में पोस्टेड एक सिपाही के ऊपर स्टूडेंट के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है. छात्रा के साथ छेड़खानी की इस घटना से परिजनों में काफी आक्रोश है. छात्रा से आपबीती सुनने के बाद उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई. मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा कहीं जा रही थी. इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने उसको अकेला देख छेड़खानी करने लगा. छात्रा जैसे-तैसे वहां से घर निकल गई. 


लड़की की छेड़खानी की इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. परिजनों की शिकायत पर थानाध्यक्ष ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को अरेस्ट कर लिया. छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले सिपाही की पहचान मनोज यादव के रूप में की गई है. पुलिस उससे घटना के बारे में पूछताछ कर रही है.