ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

सासाराम में पुलिस की बड़ी लापरवाही, पुलिसवाले का इंसास रायफल लेकर अपराधी फरार, अधिकारियों की उड़ी नींद

17-Oct-2019 07:04 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. अपराधियों के सामने पुलिस की सारी कोशिशें अपराधियों के सामने बौना साबित हो रही हैं. ताजा मामला रोहतास जिले का है. जहां पुलिसवालों की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. दरअसल अपराधी एक पुलिस जवान का इंसास रायफल लेकर फरार हो गए. घटना के बाद से वरीय अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है. 


वारदात जिले के सासाराम इलाके की है. जहां नगर थाना इलाके के पोस्ट ऑफिस चौराहा पर ईवीएम स्ट्रांग रूम के निगरानी के समय कुछ अपराधी पुलिस जवान की रायफल लेकर फरार हो गए. वारदात की खबर मिलने के बाद से ही पुलिस महकमा सकते में है. रोहतास के पुलिस कप्तान सत्यवीर सिंह ने कहा कि लापरवाही को लेकर पुलिसकर्मी मंटू कुमार और अन्य तीन सिपाहियों के ऊपर विभागीय कार्रवाई की जाएगी.


इस घटना के बाद से पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं. लोगों का कहना है कि जो पुलिसवाले अपने हथियार की भी रक्षा नहीं कर सकते ऐसे में लोगों की सुरक्षा आखिर किसके भरोसे है.