ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / पेट्रोल पंप के मालिक का मर्डर, अपराधियों ने दिनदहाड़े बरसाईं गोलियां

पेट्रोल पंप के मालिक का मर्डर, अपराधियों ने दिनदहाड़े बरसाईं गोलियां

14-Dec-2020 02:35 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM :  बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है. इस वक्त एक बड़ी खबर सासाराम जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने दिनदहाड़े पेट्रोल पंप के एक मालिक का मर्डर कर दिया है. बेखौफ अपराधियों ने सरेआम उन्हें गोली मार दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात रोहतास जिले के सासाराम इलाके की है, जहां कोचस बाजार में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए पेट्रोल पंप के मालिक का मर्डर कर दिया. इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक लूट के दौरान इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. मृतक व्यक्ति की पहचान राहुल सिंह के रूप में की गई है, जो एक पेट्रोल पंप का मालिक बताया जा रहा है, जिनकी स्कॉर्पियो गाड़ी लूटने की कोशिश की गई. 


इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. नाराज ग्रामीणों ने कोचस में NH-30 को को जाम कर दिया है. पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है. 


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है. पुलिस के मुताबिक अज्ञात बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. मामले की छानबीन की जा रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.