ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

सासाराम में अपनी हत्या से पहले युवक ने बनाया वीडियो, देखें मौत से ठीक पहले का वीडियो

28-Aug-2019 11:19 AM

By 3

SASARAM : सासाराम में मंगलवार को हुई युवक की हत्या से ठीक पहले का 4 सेकंड का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वह आरोपी का नाम ले रहा है. जिसके बाद गोली चलने की आवाज आती है और युवक अचानक गिर जाता है. युवक ने मरने से पहले यह वीडियो खुद बनाया है. इसके साथ ही दो ऑडियो क्लिप भी वायरल हो रहा है जिसमें युवक अपने बड़े भाई को खुद को घेरे जाने की जानकारी देता है और बड़े भाई को आगाह भी करता है कि आप यहां मत आना यहां हथियार के साथ कुछ लोग जमा हैं जो आपकी भी हत्या करना चाहते है. https://www.youtube.com/watch?v=A_4oKlGAuTk मामला रोहतास के दिनारा के कुड़ गांव की है. जहां मंगलवार को भूमि विवाद में दो भाइयों को गोली मार दी गई थी. जिसमें छोटे भाई सत्यम की मौत हो गई तो वहीं दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का मोबाइल खंगाला तो मरने से पहले का वीडियो और ऑडियो मिला है. जिसमें हत्यारे की नाम की चर्चा है. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी डब्लू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अन्य तीन नामजद सहित चार की तालाश जारी है. सासाराम से रंजन की रिपोर्ट