बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
19-Dec-2019 07:08 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने में पुलिस पूरी तरह फेल साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सासाराम से जहां अपराधियों ने एक बार फिर से बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. देर शाम अपराधी गोली मारकर एक लड़की की हत्या कर दिए. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात रोहतास जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने ताराचंडी गांव में एक लड़की का मर्डर कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक लड़की की पहचान ज्योति कुमारी के रूप में की गई है. जो ताराचंडी के रहने वाले उमा सिंहकी बेटी बताई जा रही है. बता दें कि महज तीन महीने पहले अपराधियों ने ज्योति की मां का भी मर्डर कर दिया था.
इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है. घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.