बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
11-Dec-2020 08:55 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. बदमाश ताबड़तोड़ हत्या की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है. इस वक्त एक बड़ी खबर सासाराम से सामने आ रही है, जहां बदमाशों ने फिर एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी है. 24 घंटे के भीतर बदमाशों ने हत्या की यह तीसरी बड़ी वारदात को अंजाम दिया है, जिसे इलाके में सनसनी फैल गई है.
वारदात रोहतास जिले के सासाराम इलाके की है, जहां अगरेर थाना इलाके में बदमाशों ने एक युवक का मर्डर कर दिया है. 20 वर्षीय युवक की सरेशाम गोली मारकर हत्या करने की घटना से सनसनी फ़ैल गई है. राजा कुमार की हत्या का आरोप युवक के परिचितों पर लगा है. बताया जा रहा है कि पहले भी युवक का अपने साथ रहने वाले लड़कों के साथ मारपीट हुई थी.
इस मामले में आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसी विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया हो हालांकि पुलिस छानबीन में जुटी हुई है. मृतक राजा कुमार झलखोरिया के लक्ष्मण सिंह मौर्य के पुत्र थे. वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. उधर परिजन भी युवक को अस्पताल लाए. लेकिन यहां चिकित्सकों ने राजा को मृत घोषित कर दिया.
घटना के बाद पुलिस फिलहाल कुछ भी कहने से बच रही है. परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है. बताया जाता है कि राजा पटना में रहकर पढ़ाई करता था. लेकिन पिछले कुछ महीनों से लॉकडाउन में वह अपने गांव आया हुआ था. मृतक के भाई ने बताया कि उसका छोटा भाई अपने दोस्तों के साथ मोबाइल पर 'पब्जी' खेल रहे थे. संभवत उसी दौरान विवाद हुआ हो. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
आपको बता दें कि रोहतास जिला में बीते रात करगहर में एक किसान की और अकोढ़ीगोला में एक 24 वर्षीय युवक की हत्या हुई है. अगरेर थाना इलाके में राजा कुमार की हत्या जिले में 24 घंटे के भीतर मर्डर की तीसरी बड़ी वारदात है.