ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

सासाराम में एक लड़की के साथ रेप, गांव के ही लड़के ने खेत में किया दुष्कर्म

29-Dec-2019 02:14 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. एक बार फिर से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सासाराम से सामने आई है. जहां गांव के ही रहने वाले एक युवक ने लड़की के साथ रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. घटना सामने आने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


खेत में काम करने के दौरान घटना
वारदात रोहतास जिले के शिवसागर थाना इलाके की है. जहां पड़री गांव में एक बदमाश लड़के ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया. मिली जानकारी के मुताबिक लड़की सुबह खेत में काम करने गई थी. इस दौरान गांव का ही रहने वाला एक बदमाश लड़का उसके साथ गलत काम किया. बताया जा रहा है कि लड़की के माता-पिता भी खेत में काम करने गए थे.

छानबीन में जुटी पुलिस
लड़की के परिजनों ने पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष के मुताबिक महिला पुलिस की अभिरक्षा में लड़की को मेडिकल टेस्ट के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. आरोपी युवक की गिरफ़्तारी के लिए छिमारी की जा रही है.