ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

सासाराम में दिनदहाड़े युवक की हत्या, गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को किया जाम

29-Aug-2024 09:07 PM

By First Bihar

SASARAM: सासाराम में दिनदहाड़े एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सरोज पासवान के रूप में हुई है। आक्रोशित लोगों ने मृतक के शव के साथ पोस्ट ऑफिस चौराहे को जाम कर दिया और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस दौरान यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात को बहाल कराया। 


सूचना मिलने पर सदर एसडीएम आशुतोष रंजन एवं एसडीपीओ दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गये। बताया जाता है कि घटना दरिगाव थाना क्षेत्र के बडकी करपुरवा के पास की है जहां 25 साल के  सरोज पासवान की हत्या कर दी गयी। मृतक के पिता राजकिशोर पासवान ने बताया कि उसके पुत्र की हत्या आपसी रंजिश में की गयी है। जिसने हत्या किया है, वह हाल ही में पुलिस गिरफ्त से छुट कर आया है।


 घटना से आक्रोशित लोगों ने नगर थाना क्षेत्र स्थित पोस्ट ऑफिस चौराहा को जाम किया है। जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग कर रहे हैं। इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।