ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

पटना पहुंचे सरयू राय ने नीतीश से की मुलाकात, संघ और BJP नेताओं से भी दिखी नजदीकियां

10-Mar-2020 10:20 PM

PATNA : रघुवर दास को उनकी ही विधानसभा सीट पर कड़ी शिकस्त देने वाले बीजेपी के पूर्व नेता सरयू राय ने पटना पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। पटना पहुंचे सरयू राय ने नीतीश कुमार से उनके एक अणे मार्ग स्थित आवास में मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच तकरीबन घंटे भर तक बातचीत हुई। इस दौरान सरयू राय ने चुनाव के दौरान समर्थन देने के लिए नीतीश कुमार का आभार भी जताया। 


पटना पहुंचे सरयू राय ने केवल नीतीश कुमार से ही मुलाकात नहीं की बल्कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे से भी उनकी मुलाकात हुई। अश्विनी चौबे पटना दौरे पर थे लिहाजा राजकीय अतिथिशाला में दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई। सरयू राय इसके अलावे पटना स्थित संघ कार्यालय भी पहुंचे और वहां संघ के पदाधिकारियों से भी उन्होंने मुलाकात की। 


झारखंड में जेवीएम का बीजेपी के साथ विलय होने के बाद सरयू राय का एनडीए के नेताओं के करीब आना बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है हालांकि सरयू राय और नीतीश कुमार के रिश्ते पुराने रहे हैं लेकिन जिस तरह सरयू राय ने संघ कार्यालय पहुंचकर वहां क्षेत्रीय प्रचारक रामदत्त चक्रधर से मुलाकात की है उसे अहम माना जा रहा है।