ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / सरयू राय ने कहा- रघुवर दास ने कर दिया खजाना खाली, पेमेंट...

सरयू राय ने कहा- रघुवर दास ने कर दिया खजाना खाली, पेमेंट के लिए पैसा तक नहीं

27-Dec-2019 08:51 PM

RANCHI: सरयू राय ने एक बार फिर कार्यवाहक सीएम रघुवर दास पर निशाना साधा हैं. राय ने कहा कि झारखंड का खजाना खाली हो गया है. स्थिति ऐसी हो गई है कि राज्य के कर्मियों को देने के लिए पैसा तक नहीं है. राज्य की स्थिति के बारे में पद छोड़ने से पहले श्वेतपत्र जारी कर स्थिति के बारे में जनता को बताना चाहिए. राय ने कह भी कहा कि रघुवर को केंद्र सरकार की और से किस योजना को लेकर कितना पैसा मिला और राज्य को कितना कर्ज लेना पड़ा वह बताना चाहिए.

धन जुटाना हो रहा मुश्किल

राय ने कहा कि रघुवर दास झारखंड का खजाना खाली और बुरी स्थिति कर हेमंत सोरेन को सौंप रहे हैं. रघुवर को यह भी बताना चाहिए कि झारखंड पर कितना कर्ज हैं. राय ने कहा का स्थिति ऐसी हो गई हैं कि खर्च  लिए पैसा जुटाना मुश्किल हो रहा हैं. हजारों करोड़ रुपए का भुगतान नहीं होने के कारण हजारों कर्मियों का वेतन रूका हुआ हैं. वर्तमान सीएम नए सीएम को दिवालिया अर्थव्यवस्था सौंप रहे हैं.

रघुवर को हराया चुनाव

बता दें कि झारखंड के सीएम रघुवर दास को हराने वाले सरयू को बीजेपी ने जमशेदपुर पश्चिमी सीट से टिकट नहीं दिया था. जिससे गुस्से में आकर सरयू ने निर्दलीय जमशेदपुर पूर्वी सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी और झारखंड के सीएम को बुरी तरह से हरा दिया. राय ने यह भी आरोप लगाया था कि रघुवर ने उनकी टिकट को जान बूझकर कटवाया था.