ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

झारखंड चुनाव: अपने खिलाफ सरयू राय के चुनाव लड़ने पर सीएम रघुवर ने दिया ये जवाब

18-Nov-2019 02:22 PM

JAMSHEDPUR:  झारखंड के सीएम रघुवर ने दास ने अपने खिलाफ चुनाव लड़ रहे सरयू राय के बारे में जवाब दिया है. नामांकन के बाद रघुवर ने कहा कि लोकतंत्र की यह खूबसूरती है कि कोई भी कही से भी चुनाव लड़ सकता है. दिल्ली के प्रोफेसर भी यहां से चुनाव लड़ रहे हैं. वोट तो जनता को देना हैं.

जनता है स्वामी

रघुवर ने कहा कि लोकतंत्र की स्वामी जनता हैं. देश में विकास की राजनीति हो रही है. झारखंड की जनता जागरूक हैं. यहां की जनता वोट देने से पहले राज्य और क्षेत्र हित को पहले देखती हैं. आप जनता की कसौटी पर खतरे उतरते हैं तो जनता आपके साथ होती है. बीजेपी सबका साथ, सबका विकास की राजनीति करती है. यही कारण है कि संथाल की जनता ने गुरू जी को भी हरा दिया था. 

ऐतिहासिक रिजल्ट आएगा

रघुवर ने कहा कि इस बार का नामांकन बाकी से काफी अलग है. इस बार कार्यकर्ताओं में पहले के अपेक्षा अधिक उमंग है. यह बता रहा है कि इस बार का रिजल्ट ऐतिहासिक रहेगा. जो पूर्वी के कार्यकर्ता ठान लेते है वह करके दिखाते हैं. 1 लाख से अधिक वोट जनता देगी. झारखंड में घोटाला के कारण सही से विकास नहीं हो पाया. कई पार्टियों ने लूटा है. बीजेपी ने पांच साल में विकास का काम किया है. 5 साल में एक भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ. झारखंड में बीजेपी सरकार ने अपराध, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार  मुक्त शासन पर जोर दिया है.