बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
19-Nov-2019 11:36 AM
JAMSHEDPUR : झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी से बेटिकट कर दिए गए मंत्री सरयू राय ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन कर दिया है। सरयू राय अब सीधे अपने ही मुख्यमंत्री रघुवर दास को खुली चुनौती दे रहे हैं। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट पर सरयू राय और रघुवर दास आमने-सामने हैं। टिकट काटे जाने से नाराज सरयू राय अब हर कीमत पर रघुवर दास को मात देना चाहते हैं।
बीजेपी से अपना टिकट काटे जाने को लेकर नाराज सरयू राय ने बड़ा खुलासा किया है। सरयू राय ने आशंका जताई है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनकी नजदीकियों की वजह से पार्टी ने उनका टिकट काट दिया। सरयू राय ने कहा कि नीतीश कुमार जब एनडीए से बाहर चले गए थे तब भी उनके संबंध नीतीश से बेहतर थे। साल 2017 में नीतीश कुमार ने मेरी किताब का विमोचन किया था और तब बीजेपी के कई सीनियर लीडर इससे खफा हुए थे।
सरयू राय ने कहा है कि वह व्यक्तिगत संबंधों पर कभी राजनीति का असर नहीं पड़ने देते, नीतीश कुमार से उनके बेहतर रिश्ते रहे हैं और आगे भी रहेंगे. सरयू राय ने कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ-साथ जेडीयू ने भी उन्हें समर्थन देने का वादा किया है। सरयू राय ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो नीतीश कुमार उनके लिए जमशेदपुर में चुनाव प्रचार भी कर सकते हैं।