ब्रेकिंग न्यूज़

नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी

सर्वदलीय बैठक के बाद अब सीएम नीतीश ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, जल्द होगी जातीय जनगणना

02-Jun-2022 09:41 AM

PATNA: बिहार में जातिगत जनगणना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसमें सबकी सहमति से फैसला लिया गया कि राज्य में जल्द ही जातिगत जनगणना कराई जाएगी। अब आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक होने वाली है, जिसमें जातिगत जनगणना को लेकर मंत्रियों के बीच सहमति बनाई जाएगी। इसके बाद इसकी अधिसूचना तैयार की जाएगी, जिसमें निर्धारित किया जाएगा कि जातिगत जनगणना कब से शुरू किया जाए। 


जातिगत जनगणना से बिहार के लोगों को कई फायदे होंगे। इससे सभी धर्मों की जातियों और उपजातियों की जनगणना होगी। साथ ही यह भी पता चल पाएगा कि कौन कितना गरीब है। सीएम नीतीश ने बुधवार को कहा कि बहुत ही कम समय सीमा में जातिगत जनगणना कराई जाएगी। इसपर कैबिनेट की ओर से जल्द ही फैसला लिया जाएगा, जिसके बाद इसे कराने के लिए समय सीमा भी निर्धारित कर दी जाएगी। अब गुरुवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में सर्वदलीय बैठक के फैसलों पर मंत्रिमंडल की हरी झंडी मिलने की संभावना जताई जा रही है। 


बिहार में जातिगत जनगणना की मांग कई सालों से हो रही थी। पिछले दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तमाम पार्टियों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास पहुंचे थे और जातिगत जनगणना की मांग की थी। हालांकि वहां से उन्हें सिर्फ निराशा ही मिली थी। इसके बाद लगातार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सीएम नीतीश से मुलाक़ात कर रहे थे कि राज्य सरकार अपने खर्च से जातिगत जनगणना कराये। बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, जिसमें फैसला हुआ कि बिहार में जल्द ही जातिगत जनगणना कराई जाएगी। इसमें बीजेपी ने भी अपना समर्थन दे दिया है।