ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / news / सरकारी स्कूलों की टाइमिंग को लेकर जारी लेटर को शिक्षा विभाग ने...

सरकारी स्कूलों की टाइमिंग को लेकर जारी लेटर को शिक्षा विभाग ने बताया फर्जी, KK पाठक ने अधिकारियों को दिया निर्देश..9 से 5 बजे तक ही चलेंगे स्कूल

28-Feb-2024 08:01 PM

By First Bihar

PATNA: सरकारी स्कूलों की टाइमिंग को लेकर एक फर्जी लेटर वायरल हुआ था। जिसमें स्कूल का समय सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बताया गया था। माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव के नाम से जारी इस पत्र को शिक्षा विभाग ने फर्जी बताया है। इस पत्र में स्कूल की टाइमिंग 10 से 4 बतायी गयी थी। जिसके बाद शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर इस आदेश का खंडन किया। कहा कि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। 


उन्होंने कहा कि स्कूल की टाइमिंग पूर्ववत स्थिति में रहेगी। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक स्कूल खोलने का आदेश उन्होंने दिया। सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को इस संबंध में आदेश जारी करने का को कहा। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ही सभी सरकारी स्कूलों को खोलने का निर्देश दिया था। लेकिन केके पाठक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ही स्कूल चलने की बात कर रहे हैं। 


स्कूलों की टाइमिंग को लेकर  कोई तब्दिली नहीं की गयी है। वही आज एक जो अधिसूचना जारी की गयी उसका केके पाठक ने खंडन किया और शिक्षा विभाग के निदेशक ने फर्जी बताया। केके पाठक आज भी अपने फैसले पर कायम हैं। केके पाठक ने कहा कि उनके द्वारा ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया गया है जिसमें सुबह 10 से 4 बजे तक स्कूल खोले जाने का जिक्र हो। 


शिक्षा विभाग अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा के निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव के नाम से जो फर्जी लेटर जारी हुआ उसमें लिखा गया था कि - विभाग द्वारा निर्गत पूर्व अधिसूचना संख्या- 553, दिनांक-20.02.2024 के द्वारा पढ़ाई की पहली घंटी 10:00 बजे पूर्वा० से शुरू होकर आठवीं घंटी 4:00 बजे अप० समाप्त होती थी एवं अधिसूचना संख्या- 2707, दिनांक-28.11.2023 के प्रभाव से शिक्षकों का विद्यालय आगमन 9:00 बजे पूर्वी० से शुरू होकर 5:00 बजे अप० तक समाप्त होती थी।


अब उपर्युक्त अधिसूचना संख्या- 2707, दिनांक-28.11.2023 को तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए यह स्पष्ट किया जाता है कि शिक्षकों का विद्यालय आगमन 9:45 बजे पूर्वी० से शुरू होकर 4:15 बजे अप० तक समाप्त होगी एवं अन्य कार्यों सहित पठन-पाठन का कार्य 9:45 बजे पूर्वा0 से 4:15 बजे अप० तक किया जाएगा. अतः अब 10:00 बजे पूर्वा० से 10:30 बजे पूर्वा० तक चेतना सत्र, 10:30 बजे पूर्वा० से 11:20 बजे पूर्वा० तक पहली घंटी (हाजिरी सहित), 11:20 बजे पूर्वा० से 12:00 बजे अप० तक दूसरी घंटी, 12:00 बजे अप० से 12:40 बजे अप० तक तीसरी घंटी, 12:40 बजे अप० से 1:20 बजे अप० तक चौथी घंटी, 


1:20 बजे अप० से 2:00 बजे अप० तक पाचवीं घंटी (मध्यांतर / शनिवार को छुट्टी सभी के लिए), 2:00 बजे अप० से 2:40 बजे अप० तक छठी घंटी, 2:40 बजे अप० से 3:20 बजे अप० तक सातवीं घंटी, 3:20 बजे अप० से 4:00 बजे अप० तक आठवीं घंटी, 4:00 बजे अप० (विद्यार्थियों के लिए छुट्टी), 4:00 बजे अप० से 4:15 बजे अप० तक पाठ टीका लेखन एवं अन्य कार्यों का निस्पादन, 4:15 बजे अप० विद्यालय बंद।


फर्जी लेटर 

news image

लेटर को शिक्षा विभाग ने बताया फर्जी  


news image