Bihar News: बिहार के इन जिलों में इंडस्ट्रियल हब का निर्माण, रोजगार की आने वाली है बाढ़.. Bihar News: बिहार के इन जिलों में एयरपोर्ट का निर्माण, गया हवाई अड्डे को बनाया जाएगा इस मामले में खास.. ISM पटना में व्याख्यान का आयोजन: इसके माध्यम से युवाओं को मिला लैंगिक संवेदनशीलता का संदेश Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला...इस विभाग में 459 लिपिक की होगी बहाली..इन आंदोलनकारियों की पेंशन राशि में भारी वृद्धि अररिया में लूट की कोशिश नाकाम: एक्सीडेंट में घायल हुए दो बदमाश, ग्रामीणों ने हथियार के साथ पकड़ा Bihar Education News: 1st Bihar की खबर का बड़ा असर, भ्रष्टाचार में लिप्त A.E. की सेवा होगी समाप्त.. शिक्षा विभाग को भेजा गया प्रस्ताव, करप्शन की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी Patna News: पटना में स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन से होगी निगरानी Patna News: पटना में गंदगी फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, इस दिन से अभियान शुरू Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर क्यों तोड़ी जाती है दही हांडी? जानिए... इस परंपरा का इतिहास और महत्व Bihar News: बिहार में मिला इतने हजार करोड़ का खनिज, खजाने की ई-नीलामी की तैयारी में जुटी केंद्र सरकार
16-Jan-2024 03:38 PM
By RANJAN
KAIMUR: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के लछनपुरा में प्राथमिक मध्य विद्यालय बलुआ की प्रधानाध्यापिका की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। आरोपी रिश्ते में गांव का भतीजा लगता है। जिसने इस घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ ले जाया गया।
मृत शिक्षिका की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के लक्षनपूरा गांव निवासी जोगिंदर सिंह की पत्नी जयंती सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि हत्या का आरोपी सतीश सिंह गांव का भतीजा है जिसने गांव के कई लोगों से 50 लाख से अधिक लेकर फरार हो गया था और गांव में ही संतोष सिंह के घर में छिपकर रह रहा था। इस बात की सूचना प्रधानाध्यापिका ने देनदारों को दे दी। इस बात से गुस्साये सतीश सिंह ने शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
वही पुलिस ने संतोष सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है क्योंकि आरोपी सतीश सिंह लोगों से पैसा लेने के बाद संतोष सिंह के घर पर ही छिपा हुआ था। उसे संतोष सिंह ने पनाह दे रखी थी। जिसकी सूचना शिक्षिका ने उन्हें दी जिससे सतीश ने पैसे ले रखा था। मृतका के पति जोगेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी की हत्या गांव के ही सतीश सिंह ने गोली मारकर कर दी है। घटना के बाद रामगढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। आरोपी सतीश से परिवार के अन्य लोगों को भी जान का खतरा है। इसलिए मृतका के पति ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगायी है और आरोपी सतीश की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
डीएसपी मुख्यालय साकेत कुमार ने भी बताया कि प्रधानाध्यायिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। महिला की हत्या करने वाला रिश्ते में भतीजा लगता है। आरोपी सतीश कुमार सिंह 50 लाख से अधिक रुपए गांव वालों से कर्ज लेकर फरार था। गांव में ही अपने रिश्तेदार संतोष सिंह के घर पर वह छिपकर रह रहा था। इस बात की सूचना प्रधानाध्यापिका ने देनदारों को दे दी।
इसी बात से गुस्साएं सतीश सिंह ने गोली मारकर महिला की हत्या कर दी। साकेत कुमार ने बताया कि आरोपी सतीश सिंह के रिश्तेदार संतोष सिंह को गिरफ्तार किया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है वही आरोपी सतीश सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापमारी कर रही है। वही इस घटना के मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपी सतीश सिंह की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।