बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
09-Oct-2023 07:32 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे - बच्चियों के लिए यह काफी काम की और जरूरी खबर है। राज्य सरकार और शिक्षा विभाग ने यह फैसला किया है कि पहली से 12 वीं कक्षा के राज्य के डेढ़ करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं को पोशाक-छात्रवृत्ति आदि योजनाओं की राशि का भुगतान दस अक्टूबर के बाद शुरू होगा। वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की राशि भुगतान को लेकर आदेश जारी किए जाएंगे। राशि डीबीटी के माध्यम से बच्चों के खाते में सीधे भेजी जाएगी।
दरअसल, पहलीं से 12 वीं के विद्यार्थियों को पोशाक, छात्रवृत्ति, साइकल और किशोरी स्वास्थ्य योजनाओं के अंतर्गत राशि का भुगतान किया जाना है। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को कक्षा एक से 12 तक के छात्र-छात्राओं की सूची 30 सितंबर तक मेधा सॉफ्ट पर इंट्री करने को कहा था। इसी क्रम में प्रधानाध्यापक के स्तर से अप्रैल से सितंबर माह तक 75 प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को चिह्नित करना था। विभाग ने यह साफ किया है कि 75 प्रतिशत हाजिरी जिन बच्चों की रहेगी, उन्हें ही सरकार की लाभुक योजनाओं की राशि का भुगतान किया जाएगा।
वहीं, इस आदेश के बाद अब शिक्षा विभाग ने यह तय किया है कि पहली से 12 वीं कक्षा के राज्य के डेढ़ करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं को पोशाक-छात्रवृत्ति आदि योजनाओं की राशि का भुगतान दस अक्टूबर के बाद शुरू होगा। शिक्षा विभाग द्वारा इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिलों के द्वारा छात्र-छात्राओं की सूची को अनुमोदित किये जाने की प्रक्रिया चल रही है, जिसे दस अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद राशि का भुगतान किया जाएगा।
उधर, राज्यभर के 75 हजार सरकारी स्कूलों में करीब 17 हजार स्कूल ऐसे हैं, जिनकी ओर से बच्चों के नाम की इंट्री का कार्य अभी तक पूरा नहीं किया गया है। इन स्कूलों को लेकर विभाग जल्द ही अलग से दिशा-निर्देश जारी करेगा।