Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ
12-Mar-2021 01:38 PM
SARAN : सारण जिले के छपरा से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां 6 साल की मासूम बच्ची के साथ अस्पताल के एक कर्मचारी ने दरिंदगी की है. जानकारी के अनुसार, बच्ची अपनी मां के साथ छपरा के महावीर अस्पताल गई थी तभी अस्पताल का एक कर्मचारी बच्ची को फुसलाकर अस्पताल से 100 मीटर की दूरी पर स्थित जिला परिषद के शौचालय में ले गया, जहां मासूम के साथ घिनौनी हरकत को अंजाम दिया. आरोपी की पहचान मोहम्मद साकिब के रूप में की गई है.
बच्ची के रोने की आवाज़ सुनकर जब जिला परिषद् कार्यालय के कर्मी शौचालय के पास पहुंचे तो उन्होंने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया. कर्मचारियों ने पहले तो आरोपी की खूब पिटाई की फिर बाद में इसकी जानकारी पुलिस को दी. तबतक मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई थी. लोगों ने आरोपी को घेरकर पीटना शुरू कर दिया था. बाद में जब पुलिस पहुंची तो उसे थाने ले जाकर पूछताछ में जुट गई.
पुलिस ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. इसके अलावा बच्ची का बयान दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. उधर, दुष्कर्म की वारदात सामने आने के बाद महावीर नर्सिंग होम के कर्मचारी और प्रबंधक फरार हो गए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.