ब्रेकिंग न्यूज़

वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास, बंगाल में टायर बेचते हैं पिता फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब

Home / news / सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी, बिहार में 2610...

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी, बिहार में 2610 पदों पर निकली बहाली, जल्द भरें ONLINE फार्म

21-Jun-2024 03:26 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों अधिकारियों से कहा था कि बिहार के लोगों को नौकरी मिले इसके लिए वे युद्धस्तर पर काम करें और अगले साल के मार्च महीने तक 12 लाख नौकरी देने का काम पूरा कर लें। उन्होंने अधिकारियों को अगले साल तक टारगेट पूरा करने को कहा है। ऐसे में बिहार सरकार अगले एक साल के भीतर 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देगी। इसी की तहत युवाओं को नौकरी उपलब्ध कराने को लेकर अलग-अलग विभागों में वैकेंसी निकाली जा रही है। 


वही लोकसभा चुनाव के बाद हुई बिहार कैबिनेट की दूसरी बैठक में नीतीश सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। सरकार ने खेल विभाग में 58 पदों के सृजन पर अपनी स्वीकृति दे दी। वहीं राज्य के हर पंचायत में खेल क्लब बनाने का निर्णय सरकार ने लिया। बिहार सरकार इन क्लबों से राज्य के खिलाड़ियों को जोड़ेगी। नियुक्त को लेकर सरकार ने नया फैसला लिया है। आयोग अब ऑफलाइन और ऑनलाइन एग्जाम लेगा।


अब नीतीश सरकार ने बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड में बड़े पैमाने पर बहाली निकाली है। बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी में कुल 2610 पदों पर नियक्ति के लिए आवेदन मांगे गये हैं। आवेदन भरने की प्रक्रिया 20 जून से शुरू कर दी गई है। सहायक कार्यकारी अभियंता,जेईई, पत्राचार क्ल्क, स्टोर सहायक जूनियर अकाउंट्स क्लर्क, तकनीशियन ग्रेड थ्री के पदों के लिए बहाली निकाली गयी है। अधिक जानकारी के लिए http://bsphcl.co.in पर विजिट करें।