ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा BIHAR NEWS : क्या सच में नाराज हैं निशांत ? CM आवास पहुंचे ललन सिंह, नई सरकार में नीतीश कुमार के बेटे को मिल रही यह जिम्मेदारी बिहार में होली के बाद खूनी खेल: जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर BIHAR NEWS : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय, नामांकन से पहले कटी NR रसीद, रामनाथ ठाकुर का भी नाम शामिल बिहार में राजद विधायक के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

सरकारी जमीन से कब्जा हटाने गयी टीम पर हमला, 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

30-Jun-2022 04:30 PM

GOPALGANJ: गोपालगंज में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाने गयी पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीण पुलिस से ही भिड़ गये और रोड़ेबाजी करने लगे। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। राजस्व विभाग का कर्मी, सीओ का गार्ड समेत 5 पदाधिकारी हो गये। सीओ की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त किया गया। पुलिस ने इस मामले में उग्र ग्रामीणों पर FIR दर्ज कराया है। 15 नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर FIR किया गया है।


घटना गोपालगंज के कटेया थाना के मोतीपुर गांव की है जहां अवैध जमीन पर कब्जा हटाने गये सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस पर मोतीपुर गांव के लोगों ने हमला बोल दिया। ग्रामीणों और सरकारी अधिकारियों के बीच काफी देर तक झड़प होती रही।


स्थिति गंभीर होता देख भोरे थाना ,कटेया विजयीपुर समेत कई थानों की पुलिस को मौके पर  बुलाया गया। फिर क्या था बुलडोजर भी मौके पर पहुंच गया जिसके बाद सरकारी जमीन पर हुए कब्जे को हटाया गया इसे अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।