ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / सरकारी अस्पतालों में दवा वितरण में गड़बड़ी, कई स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन- मानदेय सरकार...

सरकारी अस्पतालों में दवा वितरण में गड़बड़ी, कई स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन- मानदेय सरकार ने रोका

02-Mar-2021 12:35 PM

PATNA : बिहार के सरकारी अस्पतालों में दवा वितरण के अंदर गड़बड़ी का मामला आज विधान परिषद में उठा. प्रश्नोत्तर काल में कांग्रेस के एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने इस मामले को उठाया.  प्रेमचंद्र मिश्रा के सवाल पर सरकार ने जवाब दिया कि कई स्वास्थ्य कर्मियों के वेतन और मानदेय पर रोक लगाई गई है लेकिन किसी तरह की कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई. 


प्रेमचंद्र मिश्रा ने पूरक का सवाल करते हुए कहा कि अगर गड़बड़ी की बात सामने नहीं आई तो वेतन और मानदेय क्यों रोका गया. सरकार के जवाब में उन्होंने विरोधाभास जताया इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने सदन में यह जानकारी दी कि कोरोना काल में सप्लाई चैन को दुरुस्त रखने के लिए विभाग ने कई तरह की गाइडलाइन जारी की थी. इस गाइडलाइन में लापरवाही बरतने वालों का वेतन और मानदेय ही रोका गया है.


स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि दवा वितरण के काम में लापरवाही को सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी. इस तरह की किसी भी गड़बड़ी पर विभाग की पैनी नजर है. प्रेमचंद्र मिश्रा के सवाल को गंभीर बताते हुए मंगल पांडे ने कहा कि सरकार इस मामले में पूरी तरह से सचेत है.