ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
28-Mar-2021 02:13 PM
DESK: कोरोना के संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए बिहार सरकार ने होली को लेकर गाइडलाइन जारी किया। नीतीश सरकार का फरमान है कि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर होली के कार्यक्रम का आयोजन नहीं कर सकता। लेकिन रोहतास में सीएम के इस आदेश की धज्जियां उड़ाई गयी। दरअसल डेहरी के राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह ने एक निजी होटल में होली का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बार-बालाओं को भी बुलाया गया था।
होली के मौके पर आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम में बाल बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। होली के कार्यक्रम के दौरान बार बालाओं ने राजद के गानों पर जमकर डांस किया। इस दौरान 'बिहार में जरूरत बा लालू के हो' गाने की धुन पर और राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव जिंदाबाद, तेज-तेजस्वी जिंदाबाद के नारों के साथ बज रहे गानों पर बार-बालाओं ने ठुमके लगाए। इस दौरान राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह भी मौजूद थे। इस मौके पर कई आरजेडी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
होली पर आयोजित इस कार्यक्रम के समापन के बाद डेहरी के आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह से जब बात की गयी तो उन्होंने महिला सम्मान पर बड़ी-बड़ी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में जो कुछ हुआ वह सबने देखा है। यह सरकार महिला विरोधी है विधानसभा में महिला विधायकों के साथ अत्याचार किया गया।