BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
10-Jan-2021 05:05 PM
DESK : कोरोना महामारी में हुए लॉकडाउन के बाद देश भर के स्कूल और कॉलेज ने ऑनलाइन पढ़ाई कि शुरुआत की जिसके बाद इंटरनेट डाटा की कमी के कारण कई बच्चे क्लास करने में असमर्थ होते है. इसी मुसीबत को देखते हुए सरकार ने ऑनलाइन क्लास को लेकर एक अहम फैसला किया है. छात्र ऑनलाइन क्लास कर सकें इसके लिए राज्य सरकार ने उन्हें फ्री इंटरनेट डाटा देना का फैसला किया है.
सरकारी और सरकार से सहायता प्राप्त आर्ट्स और साइंस कॉलेज, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेज और स्कॉलरशिप फंडेड प्राइवेट कॉलेज के छात्रों को सरकार की ओर से जनवरी 2021 से लेकर अप्रैल 2021 तक रोजोना दो जीबी डाटा मिलेगा. आपको बतादें कि तमिलनाडु मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से एक बयान जारी किया जिसके मुताबिक, 9 लाख 69 हजार 47 छात्रों को इसका लाभ मिलेगा.
इस नए सेवा के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने कहा, "मैंने ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेने के लिए जनवरी 2021 से अप्रैल 2121 तक सरकारी सहायता प्राप्त आर्ट्स, साइंस कॉलेजों, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेजों, छात्रवृत्ति स्व-वित्तपोषित कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को 2GB डाटा रोजाना फ्री डाटा कार्ड जारी करने का आदेश दिया है."
इसके आगे मुख्मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के उपक्रम इलेक्ट्रॉनिक्स कॉपोर्रेशन ऑफ तमिलनाडु लिमिटेड (एलकॉट) द्वारा सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में पढ़ने वाले लगभग 9.69 लाख छात्रों को डेटा कार्ड जारी किए जाएंगे.
आपको बता दें कि कोरोना के कारण महीनों तक स्कूल बंद होने के बाद अब देश के कई राज्यों में स्कूल खुले हैं तो वही कुछ जगहों पर छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाया जा रहा है.