Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
20-Apr-2023 01:39 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM: बिहार में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर बीजेपी सरकार पर हमलावर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से जहरीली शराब से हुई मौतों पर मुआवजे के एलान के बावजूद बीजेपी के नेता सरकार को घेरने का मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। सासाराम पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार में शराब से हुई मौतों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला। अश्विनी चौबे ने कहा है कि बिहार की सरकार शराब माफिया को संरक्षण देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के दबाव में मुख्यमंत्री ने मुआवजे की घोषणा तो की लेकिन उसमें शर्तें लगाकर अपनी नीयत का परिचय दे दिया।
दरअसल, एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे गुरुवार को सासाराम पहुंचे थे। इस दौरान जब मीडिया ने उनसे जहरीली शराब से हुई मौतों पर सवाल पूछा तो वे मुख्यमंत्री पर बरस पड़े। अश्विनी चौबे ने बिहार सरकार की शराबबंदी नीति पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि बिहार सरकार शराब माफिया को पनाह देती है। ऐसे में इस सरकार के रहते शराबबंदी कभी सफल नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि आज सभी शराब माफिया सरकार में बने हुए हैं और गली-गली शराब बेची जा रही है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीएम के संवेदनहीनता के कारण ही बिहार में लोग शराब पीकर मर रहे हैं। नीतीश कुमार पूरी तरह से अविश्वसनीय और संवेदनहीन हो गये है। भारतीय जनता पार्टी के दबाव के बाद शराब पीकर मरने वालों को मुआवजा देने की घोषणा तो किया लेकिन उसमें भी शर्त लगा कर अपनी नियत का परिचय दे दिया हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नीतीश कुमार जहरीला दांत लेकर घूम रहे हैं और वे किसी को भी काट सकते हैं। वहीं नीतीश की मुहिम पर प्रहार करते हुए कहा कि नीतीश पलटनिया मुख्यमंत्री हैं। सोलह सिंगार करके वह बैठे हुए हैं? लेकिन विपक्ष का कोई नेता उन्हें पूछ नहीं रहा है।