ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar teacher leave : महिला शिक्षकों को 730 दिन शिशु देखभाल अवकाश पर फैसला जल्द, मातृत्व अवकाश में वेतन को लेकर भी बताया क्या है नियम Bihar News : महिला शिक्षकों को मिलेगी होम पोस्टिंग ! राबड़ी देवी ने सदन में शिक्षा मंत्री से पूछा सवाल;पढ़िए मंत्री ने क्या दिया जवाब

सरकार की उल्टी गिनती शुरू, RLJP बोली- बिहार में मध्यावधि चुनाव होना तय

सरकार की उल्टी गिनती शुरू, RLJP बोली- बिहार में मध्यावधि चुनाव होना तय

02-Oct-2022 06:33 PM

PATNA : केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे का स्वागत किया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा है कि सुधाकर सिंह ने जिस मुखरता के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे और कृषि विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे थे वह सबके बूते की बात नहीं है। राज्य में यूरिया की कालाबाजारी, बीज निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार और कृषि रोड मैप पर उन्होंने सवाल उठाए थे।


उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सराकर बने अभी दो महीने भी नहीं हुए हैं कि दो मंत्रियों का विकेट गिरा दिया गया। आगे और भी मंत्रियों का इस्तीफा होना तय है। बिहार में सरकार बनने के बाद से ही महागठबंधन में असहज स्थिति हो गई थी। उन्होंने कहा कि बिहार में मंत्रियों के इस्तीफे की श्रृंखला के अंत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद इस्तीफा देकर विधानसभा का मध्यावधि चुनाव कराएंगे। राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा है कि बिहार की सरकार बिल्कुल अस्थिरता और असहजता की स्थिति में चली गई है। शपथ ग्रहण के दिन से ही इस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई थी बिहार में मंत्रियों और उनके विभागीय अफसरों के बीच लड़ाई में राज्य को काफी नुकसान उठाना पड़ा रहा है। एनडीए की सरकार में बिहार ने विकास की जो रफ्तार पकड़ी थी वह पूरी तरह से थम गया है।


उन्होंने आगे कहा कि राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने दो दिन पहले जो बयान दिया था उसकी कीमत जगदानंद सिंह के मंत्री बेटे सुधाकर को कैबिनेट से इस्तीफा देकर चुकाना पड़ा है। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि ऐसे भी सुधाकर सिंह का सरकार और चरित्र राष्ट्रीय जनता दल की संस्कृति से मेल नहीं खाता हैं क्योंकि सुधाकर सिंह ने लम्बे समय तक बिहार में भारतीय जनता पार्टी के पाठशाला में पढ़ाई कर ईमानदारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का पाठ सीखा था। कृषि मंत्री के पद से उनका इस्तीफा देना सराहनीय है और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी उनके फैसले का स्वागत करती है।