बिहार में होली की धूम: तेजप्रताप यादव ने खेली कुर्ता फाड़ होली, रामकृपाल यादव ने लगाए ठुमके नीतीश के शराबबंदी दावे पर सवाल: कटिहार में खुलेआम धधक रही महुआ की अवैध भट्ठियां चिराग पासवान की शादी का इंतजार: होली पर मां ने कहा..घर में बहू जल्द आने की उम्मीद शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल सहरसा में भीषण सड़क हादसा: रेलवे इंजीनियर की दर्दनाक मौत, घर में मातम
13-May-2021 04:34 PM
DESK: RJD सुप्रीमो लालू यादव ने बिना नाम लिए CM नीतीश कुमार पर हमला बोला। लालू ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना और बिहार सरकार में कुछ समानताएं हैं, दोनों जन-जीवन के लिए खतरनाक हैं और दोनों अदृश्य (नजर नहीं आते) हैं।

इससे पहले बक्सर के गंगा नदीं में मिली लाशों को लेकर लालू ने तंज कसा था। अपने ट्वीट में लालू ने कहा था कि जीते जी दवा, ऑक्सीजन, बेड और इलाज नहीं दिया। मरने के बाद लकड़ी, दो गज कफ़न और ज़मीन भी नसीब नहीं हुआ। दुर्गति के लिए शवों को गंगा में फेंक दिया। कुत्ते लाशों को नोच रहे है। हिंदुओं को दफ़नाया जा रहा है। कहां ले जा रहे है देश और इंसानियत को?

गुरूवार को मंत्रिमंडल के सदस्यों और राज्य के सीनियर अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद सीएम नीतीश कुमार ने एक बड़ा एलान किया। मुख्यमंत्री ने एलान किया कि कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए राज्य में 10 दिनों के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया गया है। पहले 15 मई तक लॉकडाउन लागू था जिसे 25 मई किया गया है। सरकार द्वारा लॉकडाउन बढ़ाए जाने का आरजेडी नेता तेजप्रताप ने स्वागत किया है। तेजप्रताप ने ट्वीट कर कहा कि बहुत बढ़िया निर्णय स्वागत योग्य है और हम इसका स्वागत करते हैं। लेकिन अगर गरीब जनता के खाने की व्यवस्था और अस्पताल में समुचित इलाज के साथ-साथ बाजार में मिल रहे जरूरत की चीजों पर बढ़ रही अंधाधुंध महंगाई को रोकने की व्यवस्था हो जाती तो बहुत अच्छा रहता महोदय।