पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
13-Jun-2023 12:40 PM
By First Bihar
PATNA: पूर्व सीएम और हम के संरक्षक जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। मांझी के बेटे के इस्तीफे के बाद महागठबंधन में बड़ी टूट की बात कही जा रही है। संतोष सुमन के इस्तीफे पर जेडीयू की तरफ से बयान आया है। नीतीश सरकार में मंत्री लेसी सिंह ने बड़ी बात कह दी है। लेसी सिंह ने कहा है कि संतोष सुमन के इस्तीफे से सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, ऐसे लोग आते-जाते रहते हैं।
लेसी सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार ने मांझी को अपनी कुर्सी तक दे दी थी और उन्हें बिहार का सीएम बनाकर सम्मानित करने का काम किया था। इससे बड़ा सम्मान किसी और के लिए क्या हो सकता है। महागठबंधन की सरकार में सभी दलों के विचार विमर्श के बाद ही कोई काम होता है। संतोष सुमन के इस्तीफे से सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है, ऐसे लोग आते-जाते रहते हैं।
लेसी सिंह ने कहा कि मांझी गठबंधन में रहे या नहीं रहे इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। अभी 2024 के चुनाव से पहले बहुत सारे लोग महागठबंधन के साथ आएंगे। इससे महागठबंधन की सेहत और सरकार पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। वहीं जेडीयू कोटे के मंत्री जमा खान ने कहा कि सात दलों का लंबा परिवार है साथ मिलकर रहता है और काम करता है। अगर कोई छोटी-मोटी बात होगी तो हमलोग बैठकर बातचीत कर लेंगे। बड़े परिवार में कभी कभी कुछ बातें हो जाती हैं। हम सभी को एक होकर लड़ाई लड़नी है और देश को बचाना है।