ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च

Home / news / राजस्थान अपडेट : सरकार बचाने के लिए विधायकों के साथ बस से निकले...

राजस्थान अपडेट : सरकार बचाने के लिए विधायकों के साथ बस से निकले अशोक गहलोत

13-Jul-2020 03:19 PM

JAIPUR : राजस्थान में सियासी संकट के बीच इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है, सरकार बचाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने विधायकों के साथ बस पर सवार होकर होटल के लिए निकल पड़े हैं. मुख्यमंत्री आवास में कांग्रेस विधायकों की बैठक के बाद अशोक गहलोत अपनी पार्टी के सभी विधायकों को लेकर जयपुर के एक होटल के लिए निकल चुके हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधायकों के साथ इसी होटल में रहेंगे.

अशोक गहलोत ने खुद मुख्यमंत्री आवास को छोड़कर विधायकों के साथ जाना मुनासिब समझा है. उन्हें यह डर सता  रहा है कि कहीं उनके विधायकों को बीजेपी या सचिन पायलट तोड़ ना लें. उधर सचिन पायलट को मनाने की लगातार कोशिशें जारी हैं. अशोक गहलोत  विधायकों को होटल से निकलने के बाद साथ दिल्ली से गए. कांग्रेस के पर्यवेक्षक भी मुख्यमंत्री आवास से रवाना हो गए हैं.

बता दें कि राजस्थान में पॉलीटिकल क्राइसिस के बीच सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच विवाद खत्म करने के लिए कांग्रेस से किताब प्रियंका गांधी की एंट्री हुई है. राजस्थान में पार्टी की सरकार बचाने के लिए प्रियंका ने कमान संभाली है. बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी किसी भी हालत में सचिन पायलट को कांग्रेस से बाहर नहीं जाने देना चाहती हैं. सचिन पायलट पार्टी के युवा चेहरे हैं और उनकी बाउंडिंग राहुल और प्रियंका के साथ बेहतरीन रही है. यही वजह है कि प्रियंका ने सचिन पायलट को मनाने के लिए खुद पहल की है. वह अशोक गहलोत से इस मसले पर बातचीत कर रही हैं.