खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
27-Jul-2023 01:02 PM
By First Bihar
PATNA: कटिहार में पुलिस फायरिंग में हुई दो लोगों की मौत के मामले ने सियासी रंग ले लिया है। इस घटना को लेकर विपक्षी दल सरकार को घेरने की कोशिश में जुट गए हैं। बीजेपी ने इसको लेकर बड़ी मांग कर दी है। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने मांग की है कि आम जनता पर गोली चलाने वाली सरकार और उसके ऊर्जा मंत्री के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया जाए। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि बीजेपी इस घटना के खिलाफ सिर पर कफन बांधकर सड़क पर उतरेगी, देखते हैं कि नीतीश कुमार की पुलिस कितने लोगों को गोली मारती है।
नीरज बबलू ने कहा है कि पूरे राज्य की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। नीतीश कुमार की पुलिस सिर्फ वसूली में लगी हुई है उसे अपराधियों पर गोली चलाने का फुर्सत नहीं है वह सिर्फ कार्यकर्ताओं पर लाठी चलाती है और आम लोगों को गोली मारने का काम करती है। पुलिस और प्रशासन केवल दारू और बालू में अवैध वसूली में लगा हुआ है और जब लोग आंदोलन करते हैं तो उनपर लाठी और गोली चलाई जाती है। पूरे बिहार में बिजली का हाल काफी बुरा है। खुद उर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव जिस जिले से आते हैं वहां बिजली का हाल बेहाल है। बिजली कट और गलत बिलिंग से लोग परेशान हैं और लोग जब आवाज उठाते हैं तो उनपर गोलियां चलाई जाती हैं।
उन्होंने कहा कि भोली भाली आम जनता पर गोली चलाने वाली सरकार और उसके मंत्री के खिलाफ 302 का केस दर्ज होना चाहिए। बिहार के उर्जा मंत्री निर्दयी इंसान की तरह बात कर रहे हैं और कहते हैं कि जो बदमाशी करेगा उसके ऊपर लाठी और गोली चलाई जाएगी। ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव के खिलाफ भी केस दर्ज होना चाहिए। विरोध करने पर लोगों के सिर में गोली मारी जाएगी, यह कहां का कानून है। प्रदर्शन कर रहे जिन लोगों के सिर में गोलियां दागी गईं वे कोई अपराधी नहीं थे बल्कि आम जनता थी। बिहार में लाठी और गोली की सरकार नहीं चलने वाली है। बीजेपी इसके खिलाफ सड़क पर आदोलन करेगी और देखेंगे कि सरकार कितने लोगों को गोली मारने का काम करती है। कफन बांधकर सड़क पर उतरेंगे और देखेंगे कि कितने को गोली मारी जाती है।