Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
14-Aug-2022 10:51 AM
DESK : सरकारी स्कूल के गुरूजी के तो आपने कई कारनामे सुने होंगे। इस बार जो मामला सामने आया है, उसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ये मामला बाल मजदूरी या शिक्षकों के शैक्षणिक योग्यता से जुड़ा हुआ नहीं है बल्कि इस बार एक हेडमास्टर साहब शराब पीकर स्कूल परिसर में टल्ली पाए गए हैं। मामला प्रकाश में आने के बाद एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है।
मामला दुमका के शिकारीपाड़ा के एक सरकारी स्कूल का है। यहां गुरूजी शराब के नशे में इतने धुत्त हो गए हैं कि वे उठकर बैठ भी नहीं पा रहे। अब सोचने वाली बात ये है कि अगर एक हेडमास्टर इस हालत में स्कूल में पाए जाएंगे तो वहां पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य क्या होगा। वीडियो सामने आने के बाद हेडमास्टर के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं।
आपको बता दें, इससे पहले झारखंड के सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल हुआ था, जहां छोटे-छोटे बच्चे बोतल लेकर रिपोर्टिंग करते दिखे थे। इस रिपोर्टिंग के ज़रिये स्कूल की व्यवस्था की पोल खुली थी और इस मामले पर भी बड़ा एक्शन लिया गया था।