पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
04-Sep-2024 09:09 AM
By First Bihar
SIWAN : बिहार के निगरानी विभाग ने सरकारी प्रोजेक्ट की जमीन के विवाद का समाधान करने के लिए घूस लेते हुए सीवान के महाराजगंज भूमि सुधार उप समाहर्ता को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार रात पटना से पहुंची टीम ने यह कार्रवाई की है। इस घटना के बाद पुरे दफ्तर में हड़कंप का माहौल कायम हो गया। फिलहाल इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, सीवान जिले के महाराजगंज अनुमंडल के भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) राम रंजन सिंह के आवास पर मंगलवार रात अचानक निगरानी विभाग की टीम में छापेमारी की। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। पटना से पहुंची निगरानी टीम ने छापेमारी के बाद डीसीएलआर राम रंजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ अभी जारी है।
वहीं,डीसीएलआर के आवास से कई अहम दस्तावेज, कुछ कागजात एव भारी मात्रा में नकदी बरामद की बात बताई जा रही है। निगरानी टीम के लोगों ने औपचारिक जानकारी नहीं दी, लेकिन बताया जा रहा है कि एक सरकारी परियोजना में चिह्नित जमीन से संबंधित विवाद के समाधान के लिए राम रंजन सिंह ने घूस मांगी थी और निगरानी टीम ने रिश्वत लेते उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
उधर, मंगलवार रात जैसे ही यह खबर मिली के डीसीएलआर के आवास पर निगरानी की रेड पड़ी है, सीवान जिला मुख्यालय तक यह जानकारी आग की तरह फैल गई। सैकड़ों लोग डीसीएलआर के आवास के बाहर खड़े देखे गए। बताया जा रहा है कि निगरानी विभाग की टीम ने रंगे हाथ मोटी रकम घूस लेते डीसीएलआर को पकड़ा है। डीसीएलआर का चपरासी भी वहां मौजूद बताया जा रहा है। यह आवास डीसीएलआर का निजी आवास है, जहां निगरानी विभाग ने छापेमारी की है।