ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

सरकारी दफ्तर के छत पर बार बालाओं का अश्लील डांस, अधिकारियों को नहीं लगी भनक

04-Nov-2022 05:01 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMSTIPUR : बिहार के एक तरफ जहां सरकार राज्य के दफ्तर की वयवस्था में सुधार को लेकर प्रयासरत है तो वहीं कुछ लोगों द्वारा इसकी गरिमा को धूमिल करने का कोई भी कसर नहीं छोड़ा जाता है। इसी कड़ी में अब एक जो नया मामला सामने आया है, उसके मुताबिक बिहार के समस्तीपुर के एक सरकारी दफ्तर के छत पर ग्रामीणों द्वारा अश्लील आर्केस्ट्रा नाच करवाया गया है। 


दरअसल,समस्तीपुर के ताजपुर स्थित संकुल संसाधन केंद्र की छत पर डीजे की धुन पर एक अश्लील भोजपुरी गाने पर एक युवती के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवती एक हालिया रिलीज भोजपुरी के अश्लील गाने पर स्कूल के छत डांस कर रही है,नीचे से कुछ ग्रामीण थोड़ा शोर - गुल करते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो ताजपुर प्रखंड के रजवा स्थित संकुल संसाधन केंद्र की छत पर छठ पूजा मौके पर आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का है।हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है।


गौरतलब हो कि, इस वीडियो के वारयल होने के बाद जो सवाल सबसे अधिक पूछे जा रहे हैं वह यह है कि आखिरकार किसके अनुमति से सरकारी भवन के छत पर आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। जबकि यह स्कूल जिस जगह पर है, वहां से कुछ ही दुरी पर तमाम सरकारी अधिकारियों के दफ्तर भी है। ऐसे में इस बात की चर्चा सबसे अधिक है कि इस बात की भनक आखिरकार क्यों नहीं हुई और यदि हुई तो कोई भी कार्रवाई क्यों नहीं की गई?