सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर
13-Jun-2024 09:15 AM
By First Bihar
DESK : ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के गठन के बाद सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार गठन के साथ ही जगन्नाथ पुरी मंदिर के चारों द्वारों को खोल दिया गया है। एक दिन पहले ही इससे जुड़ा प्रस्ताव पेश किया गया था, जिसपर आज सुबह मुहर लग गई। खास बात यह है कि भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव से पहले मंदिर के दरवाजों को खोलने का वादा किया था।
दरअसल, गुरुवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पुरी के विश्वप्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान भाजपा सांसद संबित पात्रा, प्रताप चंद्र सारंगी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सभी द्वारों के खुलने की जानकारी दी।उन्होंने कहा, 'हमने कल कैबिनेट की बैठक में जगन्नाथ मंदिर के चारों द्वार खोलने का प्रस्ताव दिया था। आज सुबह 6 बजकर, 30 मिनट पर इस प्रस्ताव को पास कर दिया गया।
सीएम माझी ने बताया कि मैं अपने विधायकों और पुरी सांसद के साथ मंगला आरती में शामिल हुआ। जगन्नाथ मंदिर के विकास और अन्य कामों के लिए हमने कैबिनेट में फंड का प्रस्ताव भी दिया है। जब हम अगला बजट पेश करेंगे, तब मंदिर प्रबंधन के लिए 500 करोड़ रुपये का फंड आवंटित करेंगे। 'भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव में मंदिर के सभी द्वार खोलने का वादा किया था। अब हमने इसे सबसे पहले पूरा किया है।
आपको बताते चलें कि बीजू जनता दल प्रशासन ने कोविड महामारी के बाद से ही मंदिर के चार बंद गेट नहीं खोले थे। इसके चलते श्रद्धालुओं की एंट्री सिर्फ एक ही दरवाजे से हो रही थी। एक दिन पहले ही सीएम माझी ने मंदिर के चारों द्वार खोलने की बात कही थी। उन्होंने बुधवार को कहा था कि 'राज्य सरकार ने पुरी जगन्नाथ मंदिर के कल सुबह सभी मंत्रियों की मौजूदगी में दोबारा खोलने का फैसला किया है। अब श्रद्धालु सभी चारों दरवाजों से मंदिर में जा सकेंगे।'