मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन
29-Jan-2020 12:14 PM
PATNA : भड़काऊ बयान देने वाले शरजील इमाम को बिहार के विपक्षी दलों का समर्थन भी नहीं मिल रहा है। आरजेडी के बाद अब हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने भी शरजील इमाम से किनारा कर लिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा है कि शरजील इमाम के बयानों का वह समर्थन नहीं करते हैं। देश तोड़ने की किसी भी कोशिश वाले बयान का हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा साथ नहीं दे सकती।
भारत बंद कराने डाक बंगला चौराहा पहुंचे जीतन राम मांझी ने कहा है के सीएए और एनआरसी को लेकर देशभर में जो माहौल है उस पर केंद्र सरकार को संज्ञान लेना चाहिए। मांझी ने कहा है कि शरजील इमाम में क्या कुछ कहा इस मामले की पूरी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
वहीं सीएए के बारे में मांझी ने कहा कि इस कानून का विरोध पूरे देश में हो रहा है। देश की महिलाएं भी सड़क पर आ गयी है। इस विरोध को सरकार को समझना चाहिए।वहीं मांझी ने पीके पर कहा कि हम अकेले उन्हें निमंत्रण कैसे दे सकते है , महागठबंधन की सभी पार्टियां साथ बैठेगी तो विचार किया जाएगा।