ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / सर्दी का सितम जारी, राज्य में 14 तक नहीं कम होगी ठंड, सभी...

सर्दी का सितम जारी, राज्य में 14 तक नहीं कम होगी ठंड, सभी जिलों में 7 दिनों से लगातार कोल्ड डे

12-Jan-2023 06:55 AM

PATNA : बिहार में लगातार 12 दिनों से ठंड का असर दिखाई दे रहा है। पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, सहित 30 जिलों में लगातार सात दिनों से कोल्ड डे की स्थिति रही है। इसका प्रभाव 13 जनवरी तक रहेगा। 14 जनवरी से तापमान में वृद्धि होगी। लेकिन, कोहरे का प्रभाव की वजह से दृश्यता कम होगी। मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। 


मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में लगातार उच्च दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे पूरे दिन कंपकंपी की स्थिति रही है। मौसम विभाग ने लोगों से ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने के साथ ही मरीजों को विशेष ध्यान देने का अलर्ट जारी किया।


बता दें कि, राजधानी पटना में भी लोग ठंड से कांपते रहे। पटना में 14 जनवरी तक कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है। जबकि बीते कल राजधानी वासियों काफी दिनों बाद धूप भी देखने को मिला। लेकिन इसके बावजूद  पछुआ के प्रवाह के कारण ठंड से खास राहत नहीं मिली। अब भी न्यूनतम तापमान सामान्य से दो और अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे है। बीते कल बिहार के 18 से 21 जिलों में दिन में हल्की धूप हो रही है। लेकिन, सूर्यास्त होते ही गलन का प्रभाव में तेजी से इजाफा हो रहा है। इससे सुबह 12 बजे तक और शाम को साढ़े तीन बजे बाद कपकपी वाले ठंड का एहसास हो रहा है।


इधर, इस ठंड और कोहरे की वजह से विमान और ट्रेन परिचालन पूरी तरह बेपटरी रहा। रेलवे के प्रीमियर ट्रेनों में शामिल तेजस और दुरतों भी सुबह के बदले देर  शाम राजधानी पटना पहुंची। यही हाल संपूर्ण क्रांति, विक्रमशिला, मगध की भी रही। इसके आलावा पटना आने वाली आधा दर्जन उड़ानें देरी से आईं। 


गौरतलब हो कि, ठंड को देखते हुए कई जिलों में स्कूल बंद हैं। हालांकि रोहतास और औरंगाबाद में सोमवार से स्कूल खुल रहे हैं। वहीं, सारण, जहानाबाद और कैमूर में स्कूल 10, बक्सर में 11 तक बंद है। नवादा में 5वीं तक के स्कूल 14 तक बंद हैं। वैशाली में 14 तक इंटर तक के सभी शैक्षणिक कार्य बंद रहेंगे। भोजपुर में 10वीं कक्षा तक के स्कूल 14 तक बंद हैं।