Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे
05-Nov-2024 10:53 PM
By First Bihar
PATNA: स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का दिल्ली एम्स में निधन हो गया। प्रसिद्ध लोक गायिका पद्म भूषण शारदा सिन्हा दिल्ली एम्स में भर्ती थी। सोमवार की शाम को उनकी हालत गंभीर हो गयी थी जिसके बाद से उन्हें एम्स में वेंटिलेटर पर रखा गया था। 72 साल की उम्र में दिल्ली एम्स में उन्होंने अंतिम सांसें ली। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के 'नहाय खाय' के दिन स्वर कोकिला जिन्दगी की जंग हार गई।
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने इस घटना पर दुख जताया। कहा कि लोक गायिका शारदा सिन्हा जी का निधन बिहार, देश और दुनिया भर में छठ महापर्व में आस्था रखने वाले सभी लोगों के लिए हृदयविदारक घटना है।
रोहित सिंह ने कहा की शारदा बिनु छठ पर्व ना शोभे राजा। रोहित ने कहा कि शारदा जी ने मर्यादा का मिसाल कायम किया। रोहित ने कहा की हम शारदा जी के निधन को बहुत बड़ी क्षति मानते हैं।बता दें कि दिल्ली एम्स में जाकर शाहनवाज हुसैन और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य का हाल जाना था और उनके परिजनों से मुलाकात की थी।