दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर
24-Oct-2020 11:16 AM
SAMASTIPUR : बिहार के अलग-अलग विधानसभा सीटों पर चुनावी समीकरण अलग-अलग तरीके से देखने को मिल रहा है, लेकिन समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा सीट पर केवल विकास की चर्चा है. यहां के वोटरों के बीच अगर बातचीत होती है तो इस बात को लेकर कि क्षेत्र का कितना विकास हुआ और आगे किस तरह का विकास होना चाहिए. बिहार विधानसभा के अध्यक्ष और जेडीयू के उम्मीदवार विजय कुमार चौधरी एक बार फिर से इस सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.
विजय कुमार चौधरी लगातार सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. उन्होंने सरायरंजन में एनडीए के चुनावी कार्यालय का भी उद्घाटन किया है. पिछले दिनों विजय कुमार चौधरी ने सरायरंजन के पश्चिमी द्वारिकापुर के ब्रह्म स्थान समेत नर गोगी पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया.
शनिवार को विजय कुमार चौधरी ने महादलित टोला, हरिजन टोला, बसकुरबा समेत कई वार्ड में जनसंपर्क अभियान चलाया. विजय कुमार चौधरी को इस बात का भरोसा है कि उन्होंने क्षेत्र के लिए जो विकास का काम किया है उसके बाद जनता उन्हें एक बार फिर से मौका देगी.