शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
24-Mar-2021 01:54 PM
SARAN : एक सनकी शख्स ने पहले अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर अपने ही घर में आग लगा दी. मामला सारण के नगर थाना इलाके के साहेबगंज सोनारपट्टी मोहल्ले की है.
जहां अनिल कुमार नामक सनकी पति ने अपनी 30 साल की पत्नी सोनी की मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने अपने ही घर में आग भी लगा दी. आग लगने के बाद निचले तले पर रह रहे लोगों ने पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. सोनी की मौत के बाद घर के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.
परिजनों ने बताया कि अनिल सनकी स्वभाव का था. परिवार और पड़ोसियों से उसकी नहीं बनती थी. घरवालों ने देखा कि उपर के कमरे से धुंआ निकल रहा था. जब आसपास के लोगों ने आग बुझाया तो देखा कि सोनी मृत पड़ी है और अनिल भी उसी कमरे में बंद था. जिसके बाद अनिल की मां और छोटे भाई शंकर ने सोनी के घरवालों और पुलिस को सूचना दी.
जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला और अनिल को गिरफ्तार कर लिया. सोनी की मां सुशीला देवी के बयान पर अनिल के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है. बताया जाता है कि अनिल की मां ने आठ धुर जमीन अपने दूसरे बेटे के नाम की थी, जिसमें सोनी भी गवाह बनी थी. अनिल इसे लेकर उससे नाराज था.