BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
21-Oct-2021 11:19 AM
SARAN : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। पंचायत चुनाव में हिंसा कद और कल चौथे चरण के मतदान में देखने को मिला था और अब बड़ी खबर सारण जिले से आ रही है। सारण जिले में एक मुखिया प्रत्याशी को चुनावी रंजिश में गोली मार दी गई है। बुधवार की देर रात मुखिया पद के उम्मीदवार सोनू कुमार राय को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल मुखिया प्रत्याशी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बारे में पूरी जानकारी के मुताबिक तरैया प्रखंड के माधोपुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी सोनू कुमार राय को उस वक्त गोली मारी गई जब वह चुनाव प्रचार के बाद वापस घर लौट रहे थे। माधोपुर गांव के पास से ही बाइक पर सवार दो अपराधियों ने अचानक से सोनू राय के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से मुखिया उम्मीदवार सोनू कुमार राय घायल हो गया। उसके पेट में गोली लगी है। आनन-फानन में सोनू को इलाज के लिए तरैया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, बाद में उसे सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया सोनू की स्थिति ज्यादा खराब थी लिहाजा सदर अस्पताल से भी उसे प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है।
चुनावी हिंसा के बीच जिला प्रशासन अपराधियों पर नकेल कसने की लगातार कोशिश कर रहा है। लेकिन इसके बावजूद घटनाओं में कमी नहीं हो रही है। आपको बता दें कि चौथे दौर के मतदान के दौरान बुधवार को सासाराम में जबरदस्त बवाल देखने को मिला था। इसके अलावे गया में पीठासीन पदाधिकारी को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था। हाजीपुर में भी दो उम्मीदवारों के समर्थक आपस में भिड़ गए थे। जगह-जगह से हिंसा की खबरें सामने आई थी।