Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका Patna Metro : पटना में चलेगी छह कोच वाली मेट्रो, जानिए दुसरे फेज में किस स्टेशन तक होगा परिचालन Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल
17-Feb-2021 09:48 PM
SARAN : जिले के तरैया थाना इलाके में अपराधियों ने लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बुधवार की देर शाम पिस्टल के बल पर अपराधी सीएसपी संचालक से 4.5 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. बाइक को ओवरटेक कर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. बदमाश मोबाइल और बाइक की चाबी भी लेकर फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
घटना सारण जिले के तरैया थाना इलाके की है, जहां बुधवार की देर शाम देवरिया गांव में स्टेट बैंक के सीएसपी संचालक अजय कुमार सिंह से अपराधी साढ़े चार लाख रुपए लूटकर फरार हो गए. पीड़ित सीएसपी संचालक अजय कुमार सिंह ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने बताया कि वह स्टेट बैंक के मुख्य शाखा तरैया से पैसे लेकर बाइक से जा रहे थे. इस दौरान बदमाशों ने उनका पीछा किया और देवरिया स्थित चंद्रकांता पेट्रोल पंप के पहले उनकी बाइक को धक्का मारकर गिराने की कोशिश की.

सीएसपी संचालक की बाइक ओवरटेक कर उनसे हथियार के बल पर रुपए और मोबाइल लूट लिए. जाते-जाते अपराधी बाइक की चाबी भी लेते गए. सूचना पाकर तरैया थाना की पुलिस समेत डीएसपी मढ़ौरा स्टेट बैंक तरैया पहुंचे. पुलिस सीसीटीवी कैमरा के फुटेज की जांच कर रही है. डीएसपी इंद्रजीत बैठा भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं. मामले की छानबीन की जा रही है.