BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल
24-Nov-2023 10:01 PM
By First Bihar
SARAN: सारण में दिनदहाड़े नेशनल हाइवे पर गला रेतकर एक युवक की हत्या कर दी गयी है। घटना भगवान बाजार थाना क्षेत्र के छपरा-मांझी मुख्य मार्ग पर पीएन सिंह कॉलेज के पास हुई है। मृतक की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेंगर टोला गांव निवासी स्व अक्षयलाल राय के 32 वर्षीय पुत्र अनिल राय के रूप में की गयी है।
घटना उस वक्त हुई जब अनिल राय अपने घर से छपरा जा रहे थे तभी पीएन सिंह कॉलेज के पास कुछ लोगों ने उसके बाइक में टक्कर मार दिया फिर धारदार हथियार से गला काटकर उसकी हत्या कर दी गयी। पहले लोगों को लगा कि सड़क दुघर्टना हुई है, लेकिन जब शव को नजदीक से देखा गया तो उसका गला काटा गया था। घटना की सूचना मिलते परिजनों में कोहराम मच गया। घटना का कारण पुरानी रंजिश बतायी जा रही है।
बताया जाता है कि सरस्वती पूजा के समय मूर्ति विसर्जन के दौरान विवाद में एक युवक की हत्या हुई थी। जिसमें अनिल राय का भाई को आरोपी बनाया गया था जो फिलहाल जेल में बंद है। उसी विवाद में अनिल राय की हत्या की गयी है। मृतक के चचेरा भाई उमेश राय ने बताया कि पुरानी विवाद में ही मेरे भाई की हत्या की गयी है।
उसके पहले मूर्ति विसर्जन के विवाद में मेरे भाई को गलत तरीके से फंसा दिया गया जो जेल में बंद है। अब उसके बड़े भाई की हत्या कर दी गयी है। घटना की सूचना मिलते हीं भगवान बाजार थाने की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गयी है।