Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल सरकारी आदेश न मानना पड़ा भारी! बिहार में 45 शिक्षकों का कटेगा वेतन Bihar News: बिहार में बनेगा स्टेट हाईवे अधिनियम, 120 किमी रफ्तार वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता होगा साफ 'CO को मेरे काम करने के तरीकों से नहीं है कोई प्रॉब्लम...', बोले विजय सिन्हा - पुरानी मांगों को लेकर कर रहे हड़ताल, एक्शन को लेकर भी दिया जवाब Bihar News: अपने 7 साल में हट गया तो अपनी बेटी को लगवा दिया था, लालू यादव पर भड़के CM नीतीश, कहा- पहले वाला महिला को कुछ किया था ? Bihar news : बिहार को जल्द मिलने जा रहा एक और एयरपोर्ट, सरकार ने जारी किया टेंडर; इतने दिन पूरा होगा काम “वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी
02-May-2024 05:19 PM
By First Bihar
CHAPRA: सारण लोकसभा सीट पर अब लड़ाई दिलचस्प हो गयी है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की प्रत्याशी रोहिणी आचार्य को टक्कर देने के लिए राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी (RJP) के उम्मीदवार लालू प्रसाद यादव चुनाव के मैदान में उतर गये हैं और दावा कर रहे हैं कि हम ही चुनाव जीतेंगे। सारण की जनता उन्हें भारी मतों से जीताएगी।
रोहिणी आचार्य को अब पिता के हमनाम एक उम्मीदवार लालू प्रसाद यादव चुनौती दे रहे हैं। बता दें कि पहले इस सीट से उनके पिता लालू प्रसाद यादव चुनाव लड़ते थे। राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी (RJP) के उम्मीदवार लालू प्रसाद यादव के बारे में बता दें कि वो मढ़ौरा प्रखंड के जादो रहिमपुर के निवासी हैं। 26 अप्रैल को उन्होंने सारण सीट से नॉमिनेशन किया और अब चुनाव के मैदान में खड़े हैं। वही रोहिणी ने भी 29 अप्रैल को अपना नामांकन पर्चा भर दिया है। वही एनडीए प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी ने भी सारण सीट से नॉमिनेशन किया है।
बता दें कि राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी (RJP) के उम्मीदवार लालू प्रसाद यादव इससे पहले 2017 में राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल किया था लेकिन पर्याप्त संख्या में प्रस्तावक नहीं होने की वजह से उनका नामांकन खारिज कर दिया गया था। लालू यादव पिछले कई वर्षों से सारण से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। राबड़ी देवी के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुके हैं। अब राबड़ी-लालू की बेटी रोहिणी आचार्य के खिलाफ चुनाव के मैदान में खड़े हो गये हैं। राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी (RJP) के उम्मीदवार लालू प्रसाद यादव को पूरा विश्वास है कि वो भारी मतों से सारण लोकसभा का चुनाव जीतेंगे।