पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश
26-May-2024 12:05 PM
By First Bihar
PATNA: सारण में चुनाव पिछले दिनों हुई चुनावी हिंसा के मामले में एसपी पर गाज गिरी है। सरकार ने सारण एसपी डॉ. गौरव मंगला का तबादला कर दिया है। मुजफ्फरपुर के पुलिस अधीक्षक (रेल) डॉ. कुमार आशीष को सारण का नया एसपी बनाया गया है। गृह विभाग की तरफ से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
दरअसल, सारण में बीते 20 मई को वोटिंग के दौरान महागठबंधन की उम्मीदवार और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य आरजेडी नेता भोला यादव के साथ एक बूथ का जायजा लेने के लिए पहुंची थी। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने रोहिणी और भोला यादव पर बूथ कैप्चर करने का आरोप लगाते हुए भारी हंगामा कर दिया था। हंगामा इतना बढ़ गया कि किसी तरह से रोहिणी आचार्य को पुलिस ने वहां से सुरक्षित निकाला।
इस घटना के अलगे दिन 21 मई को इस विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप धारण कर लिया और दो पक्षों के बीत मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई। गोलीबारी की घटना में तीन लोगों को गोली लगी थी। गोली लगने के बाद एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोगों को इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर का गया था। इस घटना को लेकर सारण में तनाव बढ़ गया और इस वारदात ने बिहार की सियासत को गर्म कर दिया।
सारण में हिंसा के बाद जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर चार दिनों तक के लिए जिले में इंटरनेट सेवा को बैन कर दिया। घटना के चार दिन बाद सारण में इंटरनेट सेवा बहाल हुई। इस घटना को लेकर अब सारण के एसपी डॉ गौरव मंगला पर गाज गिरी है। सरकार ने सारण एसपी गौरव मंगला को पुलिस मुख्यालय भेज दिया है। उनकी जगह मुजफ्फरपुर के रेल एसपी डॉ. कुमार आशीष को सारण का नया एसपी बनाया गया है।
बता दें कि कमिश्नर और डीआईजी ने शुक्रवार को अपनी जांच रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंप दिया था। छठे चरण की वोटिंग के बाद बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने कहा था कि जांच रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है। जिसके बाद से ही इस बात की चर्चा तेज हो गई थी कि सारण हिंसा मामले में अधिकारियों पर गाज गिरने वाली है। आखिरकार राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इस मामले में पहली बड़ी कार्रवाई हुई है।
