ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: हार्डिंग पार्क में नए रेलवे टर्मिनल के निर्माण से बदलेगी पटना की सूरत, नए डिजाइन को हरी झंडी मिलने के बाद निर्माण की रफ्तार बढ़ी Bihar News: हार्डिंग पार्क में नए रेलवे टर्मिनल के निर्माण से बदलेगी पटना की सूरत, नए डिजाइन को हरी झंडी मिलने के बाद निर्माण की रफ्तार बढ़ी Bihar Road Project: बिहार से झारखंड जाना होगा आसान...इस NH को फोर लेन करने के काम को मिली रफ्तार, 11 बड़े जंक्शन बनेंगे बाथरूम में महिला का वीडियो बनाते पकड़ा गया पेंटर, लोगों ने कर दी पिटाई Bihar News: अभी मैं जिंदा हूं.. तख्ती लेकर क्यों घूम रही बिहार की यह महिला वार्ड पार्षद? वजह हैरान कर देगी Bihar News: अभी मैं जिंदा हूं.. तख्ती लेकर क्यों घूम रही बिहार की यह महिला वार्ड पार्षद? वजह हैरान कर देगी कर्मचारियों का PF जमा नहीं करने वाली कंपनियों पर EPFO की सख्ती, जांच की तैयारी Nritya Gopal Das health: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल रेफर Nritya Gopal Das health: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल रेफर Aircraft Crash: भारतीय वायुसेना का ट्रेनी माइक्रोलाइट विमान क्रैश, शहर के बीच तालाब में गिरने से बड़ा हादसा टला

सारण हिंसा केस: दो आरोपियों को SIT ने दबोचा, अब तक 5 अभियुक्त गिरफ्तार

सारण हिंसा केस: दो आरोपियों को SIT ने दबोचा, अब तक 5 अभियुक्त गिरफ्तार

07-Feb-2023 08:25 PM

By First Bihar

SARAN:सारण हिंसा मामले की जांच एसआईटी कर रही है। इसे लेकर एसआईटी लगातार छापेमारी कर रही है। आज टीम ने कई जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक इस मामले में 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं सोशल मीडिया पर उन्माद फैलाने के जुर्म में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 


मांझी थाना कांड संख्या 38/23 हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों सारण के मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर के ही रहने वाले हैं। एक धर्मनाथ यादव का बेटा छठू यादव है जबकि दूसरा शिवप्रसंग यादव  का बेटा दिनेश यादव है। अब तक इस मामले में 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। फरार आरोपियों के खिलाफ अब कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाने वाली है। 


जबकि सोशल मीडिया पर उन्माद फैलाने के आरोप में कुल 2 लोगों को पुलिस ने दबोचा है। दोनों सारण के कोपा थाना क्षेत्र स्थित रेवाड़ी के मठिया के रहने वाले हैं। एक की पहचान धर्मात्मा राय के बेटे राजन कुमार और दूसरे की कलेश्वर राय के पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर उन्माद फैलाए जाने के मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। वही एकमा थाना अंतर्गत धारा 144 का उल्लंघन करने एवं जातीय उपद्रव फैलाने का प्रयास करने के मामले में एकमा थाना  कांड संख्या 47/23 दर्ज कर कांड के आरोपी रामनाथ यादव के बेटे हरेराम यादव को गिरफ्तार किया गया है। जो सारण के मांझी थाना क्षेत्र के सालिमपट्टी का रहने वाला है।


गौरतलब है कि सारण के मांझी थाना क्षेत्र स्थित मुबारकपुर गांव में तीन युवकों की पिटाई की गयी थी।पिटाई के दौरान एक की मौत हो गई थी। इस घटना से गुस्साएं लोगों ने बीते रविवार को जमकर हंगामा मचाया और आगजनी की। इस दौरान  कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था। मुखिया के घर पर भी आगजनी की गयी थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही थी। जिसे देखते हुए सरकार ने सोशल साइट्स को 8 फरवरी तक बंद कर दिया। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।