ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

शराबियों की करतूत से परेशान महिलाओं ने चेनारी थाने का किया घेराव, शराब की अवैध बिक्री को बंद कराने की मांग

16-Jan-2024 06:32 PM

By RANJAN

 SASARAM: बिहार में सात साल से पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद शराब के धंधेबाज अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। सासाराम के चेनारी में अवैध शराब की बिक्री जारी है। शराब के धंधेबाजों के खिलाफ महिलाओं ने चेनारी थाने पर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। 


महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए पुलिस कर्मी थाने के मेन गेट को बंद कर दिया। महिलाओं का कहना था कि वार्ड नंबर 14 में खुलेआम शराब की बिक्री होती है। जिसके कारण लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। अक्सर शराब पीकर लोग महिलाओं के साथ छेड़खानी करते हैं। 


कई बार इसकी शिकायत भी की गई। लेकिन आज तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किया गया। इस बात से गुस्साएं सैकड़ों महिलाएं चेनारी थाने पहुंच गयी और हंगामा करने लगी। आक्रोशित महिलाओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शराब बिक्री को बंद कराने की मांग को लेकर महिलाओं ने थाने का घेराव कर दिया।